बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को मिल रही प्रचंड बढ़त के बीच JDU ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुशासन की निर्णायक जीत बताया है। पार्टी ने ‘X’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार को बिहार की राजनीति से बाहर धकेल दिया है, जो सुशासन के वास्तविक प्रभाव को दर्शाता है। JDU ने कहा कि यह बढ़त बिहारवासियों के विश्वास, भरोसे और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पार्टी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
NDA की प्रचंड बढ़त पर JDU की प्रतिक्रिया—‘सुशासन की जीत, जंगलराज का अंत’
