पिथौरागढ़ जनपद में वारण्टी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जौलजीबी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारण्टी अभियुक्त रघुवीर सिंह निवासी बंगापानी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। कई बार समन जारी होने के बावजूद उसके उपस्थित न होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।
जौलजीबी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को बंगापानी से किया गिरफ्तार
