ISRO-NASA मिशन NISAR की लॉन्चिंग आज, भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग

खबर शेयर करें 👉

भारत और अमेरिका के साझा अंतरिक्ष मिशन NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) को आज श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 13 हजार करोड़ की लागत से तैयार इस सैटेलाइट का वजन 2400 किलो है और यह 12 दिन में पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। यह उपग्रह सेंटीमीटर स्तर की सटीकता से पृथ्वी की सतह की हलचलों का डेटा देगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की हालिया अंतरिक्ष यात्रा के बाद यह भारत की अगली बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।