निवेश के मोर्चे पर भारत को बड़ा झटका लगा है। दिसंबर के शुरुआती 12 दिनों में ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार से 17,955 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी FPIs ने 3,765 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक विदेशी निवेशक कुल 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक की निकासी कर चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपये में कमजोरी, वैश्विक बाजारों में सुरक्षित रिटर्न और बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से दूरी बना रहे हैं। इससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।
भारत को निवेश झटका, FPIs ने 12 दिनों में निकाले 17,955 करोड़ रुपए
