हर साल 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल NGO के अभियान ‘क्योंकि मैं एक लड़की हूं’ (Because I am a Girl) के रूप में हुई थी।
इस वर्ष की थीम “लड़कियों का नेतृत्व और उनकी स्वतंत्र पहचान” पर केंद्रित है, जो यह संदेश देती है कि लड़कियां केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि आज समाज में बदलाव लाने की सशक्त शक्ति हैं।
इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे आज: लड़कियों के अधिकार और सशक्तिकरण को समर्पित दिवस
