पिथौरागढ़ पुलिस ने बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के तहत एएचटीयू टीम ने श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और सीडब्ल्यूसी के साथ मिलकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान में अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, श्रम निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बच्चों के अधिकार, शिक्षा और संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
पिथौरागढ़ में बाल श्रम के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, प्रतिष्ठानों पर छापे
