महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल— “मां इन्द्राक्षी मत्स्य सहेली आउटलेट” का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत महिलाओं की स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित “मां इन्द्राक्षी मत्स्य सहेली आउटलेट” का आज नगर निगम क्षेत्र में भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी एवं नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। योजना का उद्देश्य महिलाओं को मत्स्य उत्पादों जैसे फिश आचार, मोमो, पापड़, कटलेट आदि बनाने का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और स्थानीय मत्स्य उत्पादों को बाजार मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ रमेश चलाल ,परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में एक आदर्श उदाहरण बनेगी।