2027 में होगी भारत की पहली डिजिटल जनगणना, केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की जनगणना 2027 को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी और पहली बार इसे पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराया जाएगा। सरकार के अनुसार जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण गृह सूची जनगणना होगा, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में संपन्न होगा। डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होने की उम्मीद है।