14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे भारतीयएस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला: NASA का ऐलान

खबर शेयर करें 👉

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए शुभांशु समेत चारों क्रू मेंबर 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे।

इस मिशन को 25 जून को फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया था और इसका निर्धारित समय 14 दिन का था। हालांकि, मौसम और तकनीकी कारणों से वापसी में 4 दिन की देरी हो रही है। शुभांशु की यह ऐतिहासिक यात्रा भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।