भारतीय पासपोर्ट हुआ और मजबूत, हेनले इंडेक्स में 10 स्थान की छलांग

खबर शेयर करें 👉

ताज़ा Henley & Partners द्वारा जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। भारत अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। जनवरी 2026 में यह 80वें और 2025 में 85वें स्थान पर था। इस तरह भारत ने कुल 10 स्थानों की छलांग लगाई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स विश्व के लगभग 200 देशों के पासपोर्ट की वैश्विक यात्रा पहुंच के आधार पर रैंकिंग जारी करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।