भारतीय संविधान: दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान, जानिए इसके रोचक तथ्य

खबर शेयर करें 👉

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 22 भाग, 12 अनुसूची और 97 संशोधन शामिल हैं। इसे तैयार करने में संविधान सभा को 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान की दो मूल हस्तलिखित प्रतियां हैं—एक हिंदी में और दूसरी अंग्रेजी में। इसकी विशेषता यह है कि यह संघात्मक संरचना के साथ-साथ एकात्मक तत्वों को भी समाहित करता है। साथ ही, यह समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को प्रोत्साहित करता है, जो महात्मा गांधी के समाजवादी समाज के सपने को आकार देता है।