भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश से वर्ष 2025 तक देश ने करीब 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी है। इसके साथ ही भारत की कुल गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 262 गीगावाट पहुंच गई है, जो कुल बिजली उत्पादन मिश्रण का 50 प्रतिशत है। यह लक्ष्य भारत ने 2030 के पेरिस समझौते की समयसीमा से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है। देश की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता अब लगभग 510 गीगावाट हो गई है, जिसमें 247 गीगावाट जीवाश्म ईंधन और 262 गीगावाट गैर-जीवाश्म स्रोतों से है।
भारत 2025 में 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ेगा
