“भारत ने बनाई ‘ध्वनि’ — ब्रह्मोस से भी तेज और खतरनाकमिसाइल, 2025 के अंत तक होगा पहला परीक्षण”

खबर शेयर करें 👉

भारत अपनी सैन्य शक्ति को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ‘ध्वनि’ नामक नई पीढ़ी की सुपरसोनिक मिसाइल तैयार की है। यह मिसाइल लगभग 7400 किमी/घंटा की रफ्तार से दुश्मन पर वार करने में सक्षम होगी और इसकी मारक क्षमता करीब 1500 किमी होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार ‘ध्वनि’ की गति और रेंज इसे मौजूदा ब्रह्मोस से भी अधिक खतरनाक बनाती है। इसका पहला प्रदर्शन परीक्षण 2025 के अंत तक होने की संभावना है, जबकि 2029-30 तक इसके संचालन में आने की उम्मीद है।

इस अत्याधुनिक मिसाइल को हवा, समुद्र और जमीन से लॉन्च किया जा सकेगा, जिससे भारतीय सेनाओं की रणनीतिक क्षमता और भी मजबूत होगी।