भारत ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए कच्चे तेल से बनने वाले बिटुमेन के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल बायो-बिटुमेन का व्यावसायिक उपयोग शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बनने का गौरव प्राप्त किया है। CSIR की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की। यह बायो-बिटुमेन फसल अवशेषों से तैयार किया गया है, जिससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी। यह पहल विकसित भारत 2047, अपशिष्ट से धन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को मजबूती देती है। उल्लेखनीय है कि पारंपरिक बिटुमेन कच्चे तेल के पृथक्करण से प्राप्त एक काला, गाढ़ा हाइड्रोकार्बन मिश्रण होता है।
भारत बना बायो-बिटुमेन का व्यावसायिक उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश
