वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में ₹500 के नकली नोटों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 में 91,110, वर्ष 2024 में 85,711 और वर्ष 2025 में 1,17,722 नकली ₹500 के नोट पकड़े गए। वहीं ₹2000 के नोटों के बंद होने के बाद उनके नकली नोटों में गिरावट आई है। 2023 में 9,806, 2024 में 26,035 और 2025 में केवल 3,508 नकली ₹2000 के नोट मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि ₹500 अब जालसाजों का मुख्य निशाना बन गया है।
₹2000 के नोट बंद होने के बाद ₹500 के नकली नोटों में बढ़ोतरी
