पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कलेक्ट्रेट में एग्री स्टेट योजना की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाई। अंश निर्धारण में पिथौरागढ़, गंगोलीहाट व तेजम तहसीलों में बड़ी संख्या में लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे में तीन दिनों से प्रगति न होने पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और हड़ताल कर रहे कार्मिकों से वार्ता कर कार्य शुरू कराने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने को भी कहा गया।
एग्री स्टेट योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित कार्यों में तेजी लाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश
