पिथौरागढ़ । जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक दुकान में छापा मारकर दीपक सिंह पुजारी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में रोडवेज स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान परविन सिंह को भी अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके अलावा जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन और मिशन मर्यादा के तहत 105 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
