आज चुनाव हुए तो फिर NDA की बढ़त, BJP को मिलेंगी 287 सीटें: सर्वे

खबर शेयर करें 👉

इंडिया टुडे के ताज़ा मूड ऑफ नेशन सर्वे में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अनुमान सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो 543 सीटों में से बीजेपी को 287 और कांग्रेस को 80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों के खाते में 176 सीटें जाने का अनुमान है। गठबंधन के लिहाज से देखें तो एनडीए को कुल 352 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA ब्लॉक को 182 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और एनडीए की चुनावी बढ़त बरकरार रहने की बात कही गई है।