कितना वज़नी होता है ट्रेन का पहिया? जानें किसका कितना भार

खबर शेयर करें 👉

ट्रेन के पहिए आम स्टील व्हील नहीं, बल्कि बेहद मजबूत और भारी होते हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अनुसार 16.25T AC कोचिंग व्हील सेट का वज़न करीब 1092 किलोग्राम होता है। वहीं 16.25T ब्रॉड गेज (BG) कोच व्हील लगभग 384 किलोग्राम का होता है। डीज़ल लोको व्हील और “S” शेप लोको व्हील का वजन करीब 528 किलोग्राम बताया गया है। इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) के एक पहिए का वजन लगभग 423 किलोग्राम, जबकि कोलकाता मेट्रो के पहिए का वज़न करीब 342 किलोग्राम होता है। इतने भारी पहियों के कारण ही ट्रेनें तेज रफ्तार में भी स्थिर रहती हैं।