नए साल में बढ़ेगा घरेलू खर्च: एसी, रसोई उपकरण और तांबे के बर्तन होंगे महंगे

खबर शेयर करें 👉

नए साल में एयर कंडीशनर, रसोई उपकरण, स्नानघर उत्पादों और तांबे के बर्तनों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। हाल के महीनों में तांबे की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे कंपनियों की इनपुट लागत बढ़ गई है। पिछले महीने तांबे की कीमत 12,000 डॉलर प्रति टन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची, जो 2009 के बाद सबसे बड़ी वार्षिक बढ़ोतरी है। लागत बढ़ने के चलते कंपनियां अपने लाभ मार्जिन को बनाए रखने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। इसके असर से घरेलू उपकरण, कुकवेयर और बाथरूम उत्पादों की कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।