आज का इतिहास।
2004: सोशल मीडिया क्रांति का आगाज़
मार्क जुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ‘द फेसबुक’ लॉन्च किया, जो आगे चलकर दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क Meta (Facebook) बना।
1990: एर्नाकुलम ने रचा इतिहास
केरल का एर्नाकुलम जिला भारत का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया, जो भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
1994: अमेरिका-वियतनाम व्यापार संबंधों में सुधार
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वियतनाम के खिलाफ 19 साल से लगे व्यापारिक प्रतिबंधों को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने की घोषणा की।
1997: इजराइल में भीषण सैन्य विमान दुर्घटना
उत्तरी इजराइल में सेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसमें 73 सैन्य कर्मियों की जान चली गई। यह इजराइल के इतिहास की बड़ी हवाई त्रासदियों में से एक है।
1998: अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप
अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर हिस्से में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 4,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day)
हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसकी रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए World Cancer Day मनाया जाता है
