भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार की वार्षिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, भारत की जीडीपी (GDP) 4.18 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की यह विकास दर अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर ‘तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’ बनने का मार्ग प्रशस्त करती है। अनुमान है कि 2030 तक भारत की जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। हालांकि, इस रैंकिंग की अंतिम आधिकारिक पुष्टि 2026 में जारी होने वाले IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के आंकड़ों से होगी।
ऐतिहासिक उपलब्धि: जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
