हेडलाइन: यूकेडी नेता राम सिंह ने खतीगांव स्कूल को वाटर प्यूरीफायर भेंट किया

खबर शेयर करें 👉

शुक्रवार को ग्राम सभा खतीगांव स्थित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया। यह पहल सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराखण्ड क्रान्तिदल के महानगर अध्यक्ष राम सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने गांव के जरूरतमंद लोगों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पांडे जी ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाटर प्यूरीफायर लगने से विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केसी चड्डा, सामाजिक कार्यकर्ता जोगा सिंह उपरारी, राजेंद्र सिंह चड्डा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।