गुरु पूर्णिमा आज, व्यास पूर्णिमा के रूप मेंमनाया जा रहा आस्था और श्रद्धा का पर्व

खबर शेयर करें 👉

आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसे आषाढ़ी पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, आज ही के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिन्होंने महाभारत, श्रीमद्भागवत और 18 पुराणों की रचना की। उन्हें सनातन परंपरा में प्रथम गुरु माना जाता है।

इस दिन शिष्यों द्वारा अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गुरु को व्यास जी का अंश मानकर उनकी सेवा करना विशेष पुण्यदायक होता है। आश्रमों, मंदिरों और गुरुकुलों में आज विविध कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण किया जा रहा है।