चमोली। विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का रंगारंग शुभारंभ हुआ। देशभर से आए खिलाड़ियों ने बर्फीली ढलानों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोकनृत्यों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में स्कीइंग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो
औली में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता व विंटर कार्निवल का भव्य आगाज़
