19 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया। पूरे मार्ग में हिन्दू सनातन संस्कृति के जयघोष और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। प्रतिभागियों में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे, जिससे आयोजन में व्यापक जनसमर्थन दिखाई दिया। रैली आगामी सम्मेलन के लिए जनजागरण का सशक्त माध्यम बनी। आयोजकों ने सभी सहयोगियों व नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए 19 फरवरी को अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विराट हिन्दू सम्मेलन से पूर्व भव्य बाइक रैली, सनातन संस्कृति के जयघोष से गूंजा नगर
