देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी रीता गहतोड़ी को उनके मानव तस्करी को रोकने के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीता गहतोड़ी ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और हर वर्ष उनका श्राद्ध करती हैं। उन्होंने अपनी माता को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया और उनके निधन के बाद इस संकल्प को पूरा भी किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रीता गहतोड़ी सम्मानित, राज्यपाल ने किया सम्मान
