खुशखबरी! फरवरी में किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए राहत भरी खबर है। योजना की 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अगली किस्त फरवरी महीने में किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है। पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना स्टेटस जरूर जांच लें। अगर केवाईसी, बैंक खाते या आधार से जुड़ी कोई कमी है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं। किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट या पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए स्टेटस देख सकते हैं। योजना के तहत हर साल तीन बार ₹2-2 हजार रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।