राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु संकट के दौर में वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने 19 जनवरी को ‘जिम्मेदार देशों की सूची 2026’ जारी की है। इस रिपोर्ट में सिंगापुर को दुनिया का सबसे जिम्मेदार देश घोषित किया गया है। सूची में भारत को 16वां स्थान मिला है और उसका कुल स्कोर 0.5515 रहा। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सामाजिक समानता, पर्यावरण संरक्षण योजनाओं और नागरिक-केंद्रित नीतियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह रैंकिंग देशों की पारदर्शिता, सतत विकास और जनहितकारी कार्यों के आधार पर तैयार की गई है, जो जिम्मेदार शासन को बढ़ावा देती है।
जिम्मेदार देशों की वैश्विक रैंकिंग 2026: सिंगापुर नंबर-1, भारत 16वें स्थान पर
