उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में यह बदलाव लंबे समय से चर्चा में था, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।
गणेश गोदियाल एक अनुभवी और जमीनी नेता माने जाते हैं। वे पहले भी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन और मजबूत होगा।
इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई है, जबकि चकराता विधायक प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
