संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी को देशभर में आरंभ हुआ। यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार संचालित है। पिथौरागढ़ में चटकेश्वर नदी, मानस अकादमी पंडा के निकट विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने किया। स्वयंसेवकों ने जल स्रोतों की सफाई कर स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश दिया। मंडल सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर यह अभियान एक साथ संचालित हो रहा
स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का चौथा चरण शुरू, पिथौरागढ़ में चला विशेष सफाई अभियान
