पूर्व सैनिक कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा को मिला कर्नल ऑफ रेजीमेंट मेडल

खबर शेयर करें 👉

सेवानिवृत्ति के पश्चात सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान और पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए संगठन के उपाध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा को कुमाऊं रेजीमेंट रियूनियन, रानीखेत में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर GOC IN C पूर्वी कमांड एवं कर्नल ऑफ रेजीमेंट (कुमाऊं व नागा रेजीमेंट), जनरल आर. सी. तिवारी द्वारा कैप्टन देऊपा को “कर्नल ऑफ रेजीमेंट मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनरल तिवारी ने कैप्टन देऊपा के सामाजिक योगदान को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

कैप्टन देऊपा को यह सम्मान मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के सचिव दयाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले और हर सैनिक के लिए गौरव का क्षण है।
आज पिथौरागढ़ लौटने पर संगठन के सदस्यों ने कैप्टन देऊपा का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।