उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पिथौरागढ़ द्वारा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी,,जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दीपिका बोहरा, नन्दन सिंह कोश्यारी, कोमल मेहता,कृपाल वल्दिया सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, प्रगतिशील किसान एवं महिला प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।