झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे शिबू सोरेन का आज 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से राज्य और देश की राजनीति में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। कई अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी दुख व्यक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन,PM मोदी ने किए अंतिम दर्शन
