पिथौरागढ़ । जिले में खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव हेतु 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कलेक्ट्रेट से टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत 3,51,000 पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें गौवंश, भैंस, भेड़ और बकरी शामिल हैं। इसके लिए 52 टीमें गठित कर 160 से अधिक कार्मिक तैनात किए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगे। प्रशासन ने पशुपालकों से सहयोग और समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।
पिथौरागढ़ में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान शुरू, 45 दिन में 3.51 लाख पशुओं का लक्ष्य
