बाढ़ प्रभावित 6 राज्यों को केंद्र से ₹1,066.80 करोड़ कीआपात राहत,उत्तराखंड को सबसे अधिक ₹455.60 करोड़

खबर शेयर करें 👉

केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित छह राज्यों को ₹1,066.80 करोड़ की तत्काल राहत सहायता देने की मंजूरी दी है। यह सहायता राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के अंतर्गत प्रदान की जा रही है।

इसमें सबसे अधिक उत्तराखंड को ₹455.60 करोड़, असम को ₹375.60 करोड़, केरल को ₹153.20 करोड़, मणिपुर को ₹29.20 करोड़, मेघालय को ₹30.40 करोड़ और मिजोरम को ₹22.80 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

अब तक केंद्र सरकार SDRF के अंतर्गत 14 राज्यों को वित्तीय मदद प्रदान कर चुकी है। यह राशि राज्यों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तत्काल उपयोग के लिए दी जाती है।