देश में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। यह भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना अभियान माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार पूरी प्रक्रिया पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है।
इस चरण में घरों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और घरेलू संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। गणनाकर्ता स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप के जरिए सीधे डेटा एकत्र कर ऑनलाइन जमा करेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज बनेगी।
आज से शुरू जनगणना 2027 का पहला चरण, पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
