उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में दिवाली से ठीक पहले टोल टैक्स कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कम बोनस मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए, जिससे धनतेरस के दिन करीब 5 हज़ार से ज़्यादा वाहन बिना शुल्क चुकाए निकल गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना से कंपनी को करीब ₹30 लाख का नुकसान हुआ है।
कर्मचारियों का कहना है कि इस बार उन्हें केवल ₹1100 बोनस मिला, जबकि पिछले वर्ष ₹5000 दिया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई है।
