बाजपुर में हाथियों का कहर: 10 बीघा गन्ने की फसल रौंदी, किसानों को लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने किसानों की गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। देर रात हरसान रम्पुरा क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने तीन किसानों की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल रौंद दी।

बताया जा रहा है कि किसान अतुल त्यागी की 4 बीघा, सुंदर सिंह की 3 बीघा और सुरेंद्र सिंह डोगरा की 3 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। फसलों को हुए इस नुकसान से किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक झटका लगा है।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।