मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र मिलम गांव (मुनस्यारी, पिथौरागढ़) का दौरा कर कहा कि सरकार मल्ला जोहार घाटी से कैलास मानसरोवर यात्रा को पुनः शुरू करने के प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि भारत-चीन व्यापार मार्ग खोलने को लेकर केंद्र सरकार से संवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्ला जोहार सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने बुग्यालों और मौजफतर जंगलों के संरक्षण, सड़क निर्माण में तेजी और हिमालय विकास प्राधिकरण के गठन पर भी जोर दिया।
मल्ला जोहार से फिर शुरू होंगे कैलास मानसरोवर यात्रा केप्रयास: हिमालय विकास प्राधिकरण के होगा गठन: CM धामी
