उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर, अगले 4–5 दिनों में गिरेगा तापमान

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में बारिश नहीं होने के कारण इन दिनों लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में प्रदेशभर के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान गिरने से विशेषकर रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे ठिठुरन महसूस होगी। हालांकि दिन के समय चटक धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस सप्ताह प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।