शिक्षाविद के.डी.लूईस का निधन, शिक्षा और समाज सेवा में था अहम योगदान

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़- की प्रख्यात शिक्षाविद और पूर्व एल.डब्ल्यू.एस. स्कूल की प्रधानाचार्य के.डी. लूईस का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। के.डी. लूईस ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए और हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाई। वे केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि समाजसेवा में भी लगातार सक्रिय रहीं। पिथौरागढ़ की शैक्षिक प्रगति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों, पूर्व छात्रों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव को पिथौरागढ़ सदैव याद रखेगा।और समाज सेवा में था अहम योगदान