भारत टैक्सी से जुड़कर कमाई का मौका, जानिए अपनी गाड़ी कैसे करें रजिस्टर

खबर शेयर करें 👉

भारत टैक्सी में अपनी गाड़ी लगाकर ड्राइवर आसानी से रोज़गार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भारत टैक्सी ड्राइवर ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद नाम, ई-मेल, गाड़ी की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आगे डिजिलॉकर और पुलिस वेरिफिकेशन के माध्यम से प्रोफाइल की जांच की जाती है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और अप्रूवल मिलते ही ड्राइवर भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म पर राइड लेना शुरू कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, आसान और सुरक्षित बताई जा रही है।