सुरक्षा ऑडिट के चलते UKBOCW वेबसाइट अस्थायी बंद, ऑनलाइन सेवाएं पांच दिन रहेंगी प्रभावित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सहायक श्रम आयुक्त (ALC) सुनील तिवारी ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) की आधिकारिक वेबसाइट पर सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया जारी है। इसके चलते 09 फरवरी 2026 से ऑडिट पूर्ण होने तक वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिसमें लगभग पांच दिन का समय लग सकता है। इस अवधि में नए श्रमिक कार्ड, नवीनीकरण, लाभार्थी योजनाओं के आवेदन तथा ऑनलाइन जांच व निस्तारण की सेवाएं स्थगित रहेंगी। ऑडिट पूरा होने के बाद वेबसाइट दोबारा सुचारु कर दी जाएगी।