DRDO ने ओडिशा में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण, लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता में भारत को बड़ी बढ़त

खबर शेयर करें 👉

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह तकनीक लंबी दूरी की वायु-से-वायु मिसाइलों के विकास के लिए बेहद अहम मानी जाती है। परीक्षण के दौरान नोजल-रहित बूस्टर सहित सभी प्रमुख उपप्रणालियों ने उड़ान डेटा के अनुसार अपेक्षित प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास यह उन्नत तकनीक मौजूद है। इससे भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी और हवाई युद्ध परिदृश्यों में भारत को रणनीतिक बढ़त मिलेगी।