रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सैनिकों के लिए बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। DRDO की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला ने पोर्टेबल समुद्री जल विलवणीकरण प्रणाली (SWaDeS) विकसित की है, जो समुद्री या लवणीय जल को पीने योग्य पानी में बदल देती है। यह प्रणाली मैन्युअल और इंजन-चालित दोनों संस्करणों में उपलब्ध है। इसमें TDS स्तर 35,000 मिलीग्राम प्रति लीटर से घटाकर 500 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम कर दिया जाता है। मैन्युअल यूनिट एक सैनिक द्वारा आसानी से ले जाई जा सकती है और 10–12 जवानों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराती है, जबकि इंजन-चालित संस्करण 20–25 सैनिकों की जरूरतें पूरी कर सकता है।
DRDO ने विकसित की पोर्टेबल समुद्री जल विलवणीकरण प्रणाली, सैनिकों को मिलेगा सुरक्षित पेयजल
