देहरादून में दोहरी पेंशन लेने का मामला सामने आया है। समाज कल्याण विभाग की प्रारंभिक जांच में 970 रिटायर कर्मचारियों में से 565 को स्वतंत्रता सेनानी या राज्य आंदोलनकारी पेंशन के साथ सरकारी पेंशन मिलती पाई गई। इनमें माध्यमिक, बेसिक व अशासकीय स्कूल शिक्षक भी शामिल हैं। 717 को वृद्धावस्था और 253 को विधवा पेंशन मिल रही है। कई कर्मचारी सिविल, यूपी व नई पेंशन योजनाओं से भी लाभान्वित हैं। शासन को भेजी रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन जारी है। नियम विरुद्ध भुगतान पाए जाने पर रिकवरी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून में दोहरी पेंशन का खुलासा, 565 रिटायर कर्मियों को मिल रही आंदोलनकारी व सरकारी पेंशन
