जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, परिवहन और पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां त्वरित सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने भाटकोट रोड पर रंबल स्ट्रिप तथा ऐचोली क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा। साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत, साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान परिवहन विभाग ने बताया कि स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल बसों की जांच और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। बैठक में नगर क्षेत्र में ट्रैफिक पार्क बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
