राष्ट्रीय खेल दिवस पर पिथौरागढ़ में होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, जिला प्रशासन व जिला हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती) के अवसर पर 27 से 29 अगस्त 2025 तक जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महाविद्यालय खेल मैदान, पिथौरागढ़ में होगा।

प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालक-बालिका एवं ओपन वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रवेश निःशुल्क रहेगा तथा प्रविष्टि 25 अगस्त शाम 5 बजे तक खेल विभाग कार्यालय में जमा करानी होगी। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर का होना अनिवार्य है। अण्डर-17 वर्ग में वही खिलाड़ी शामिल होंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 अथवा उसके बाद हुआ हो। टीम सूची व जन्मतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य से सत्यापित करानी होगी।

प्रतियोगिता नाक आउट प्रणाली पर खेली जाएगी। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट में प्रतिभाग करना होगा। हॉकी स्टिक व बॉल खेल विभाग उपलब्ध कराएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा। विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। जानकारी हेतु प्रशिक्षक लीलावती जोशी (मो. 9557928129) व निखिलेश भंडारी (मो. 9311146292) से संपर्क किया जा सकता है।