देहरादून खेल महाकुंभ में मुनस्यारी के दिव्यांग बलवंत सिंह राणा ने जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें 👉

चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पिथौरागढ़ का नाम किया रोशन

खेल महाकुंभ का आयोजन 12, 13 और 14 फरवरी को देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी से दिव्यांग बलवंत सिंह राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। खेल महाकुंभ जैसे राज्य स्तरीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने यह साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बलवंत सिंह राणा खेल प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे निरंतर दिव्यांगजनों की सेवा और उनके अधिकारों के लिए प्रयासरत रहते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी लगन और समर्पण सराहनीय है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।